फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्सियों के फंदे में फंसने से 10 साल के मासूम की मौत

Sat, 19 Jan 2019 05:27 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी(कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

आनी की बखनाओं पंचायत के पनखड़ गांव में खेल-खेल में रस्सियों में लिपट कर फांसी लगने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मौत के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस थाना आनी से मिली जानकारी के अनुसार आदित्य पुत्र अशोक कुमार शुक्रवार शाम को खेलते-खेलते गोशाला के आसपास पहुंच गया। यहां वह भेड़-बकरियों को बांधने के लिए रखी गईं रस्सियों से खेल-खेल में अचानक फंस गया।

बड़ी देर तक जब आदित्य घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन करते हुए उसे गोशाला में रस्सियों से लिपटा हुआ पाया। उसे तुरंत आनी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। डीएसपी आनी तेजिंद्र वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें