स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत पंचायतों को किया सम्मानित।
- फोटो : संवाद
स्वच्छ सर्वेक्षण (ग्रामीण) 2023 के तहत उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने सोमवार को जिले की 10 पंचायतों को जिला एवं खंड स्तर पर पुरस्कृत किया। इसमें जिला स्तर पर धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत बरोटीवाला, विकास खंड नालागढ़ की नवाग्राम और सोलन की ग्राम पंचायत नौणी मझगांव को पुरस्कृत किया। विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत कुंडलू, धर्मपुर की ग्राम पंचायत मंधाला, कुनिहार की ग्राम पंचायत देवरा, सोलन की ग्राम पंचायत ओच्छघाट, कुनिहार की ग्राम पंचायत हाटकोट, नालागढ़ की ग्राम पंचायत कोहू और कंडाघाट की ग्राम पंचायत तुंदल को खंड स्तर पर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने बताया कि जिला की सभी ग्राम पंचायतों का स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के तहत एक ग्राम पंचायत ने दूसरी ग्राम पंचायत का मूल्याकंन किया गया था। इसी मूल्याकंन के आधार पर ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया है।