बिजली परियोजना कैपेसिटी (मेगावाट) उत्पादन शुरू करने का समय निवेश (करोड़) नौकरियां
डुग्गर 499 74 महीने 4112 2200
सेली 400 80 महीने 4400 1200
म्याड़ 120 78 महीने 1100 700
धौलासिद्ध 66 54 महीने 650 800
लूहरी स्टेज वन 210 62 महीने 1745 1000
सुन्नी डैम 382 55 महीने 2555 1500
लूहरी स्टेज टू 172 60 महीने 1730 1500
जंगीथोपन पोवारी 780 55 महीने 5650 4000
प्रूथी 210 60 महीने 2310 1055
बरदंग 138 60 महीने 1520 700
ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए प्रदेश सरकार अभी तक 570 एमओयू कर चुकी है। सात और आठ नवंबर को धर्मशाला में प्रस्तावित मीट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इन्वेस्टर मीट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।
प्रदेश सरकार ने अभी 75 हजार करोड़ के निवेश के लिए एमओयू साइन कर दिए हैं। सरकार ने इन्वेस्टर मीट के लिए 85 हजार करोड़ का लक्ष्य रखा है। बुधवार को ऊर्जा निदेशालय ने अभी तक का सबसे अधिक निवेश जुटाया है।