फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हरी झंडी दिखाने से पहले ढली वर्कशॉप में पहुंची 10 ई-बसों

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी और ग्रामीण डिपो को मिलेंगी 50 बसें
विज्ञापन

तारादेवी डिपो को पहले चरण में मिली थीं पांच बसें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ढली वर्कशॉप में नई खरीदी गईं 10 ओलेक्ट्रा इलेक्ट्रिक बसें पहुंच गई हैं। आवंटन के दूसरे चरण में मिली यह बसें जल्द ही शहर और आसपास के रूटों पर दौड़ती नजर आएंगी। मुख्यमंत्री के सोलन के क्यारीघाट में इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम से एक दिन पहले शिमला ग्रामीण नंबर-3 डिपो और शिमला शहरी ऑपरेशन डिपो-2 के लिए यह बसें शिमला पहुंची हैं।

शिमला शहर के दोनों डिपो के लिए कुल 25-25 बसें मिलनी हैं, जिनमें से 10 बसें पहुंच चुकी हैं। तारादेवी डिपो को पहले चरण के आवंटन में पांच इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी हैं। इस डिपो के लिए अभी और बसें आनी हैं। क्यारीघाट में आयोजित होने वाले बसों के शुभारंभ कार्यक्रम के लिए हमीरपुर, बिलासपुर, नाहन, सोलन, नालागढ़ और तारादेवी डिपो को पहले आवंटित की गईं 100 बसें लाई गई हैं। इन बसों को मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला ग्रामीण पंकज ठाकुर ने बताया कि मंगलवार रात को 10 बसें ढली वर्कशॉप पहुंच गई थीं। अब इन बसों की पासिंग समेत अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर जल्द संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम के तारादेवी डिपो को पहले आवंटन चरण में मिली पांच इलेक्ट्रिक बसें क्यारीघाट में आयोजित होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम के लिए भेजी गई हैं। तारादेवी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि बसों को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद इन्हें ठियोग क्षेत्र के रूटों पर चलाने की तैयारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 रूट चिह्नित किए गए हैं, जहां इन बसों को भेजकर ट्रायल किया जाएगा। ठियोग में चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें