सूद मेले के दौरान रविवार को इंदिरा गांधी खेल परिसर में बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वाईएमसीए में सूद सभा की ओर से स्नूकर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
सूद मेले के समन्वयक अश्वनी सूद ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता के तहत लड़कियों के वर्ग में कशिश सूद, भूमि सूद, सुरभि सूद और सावी सूद अव्वल रहीं।
लड़कों के वर्ग में सुनभ सूद, वानिश सूद, पार्थ सूद और शुभम सूद अव्वल रहे। टेबल टेनिस स्पर्धाओं में दिवनेश सूद, संजीव सूद और विकास करोल अव्वल रहे।