हिमाचल में एक कार के गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गये। यह हादसा कोशाधार क्षेत्र के जिऔरी पुलिस थाना क्षेत्र में कल रात हुआ।
पुलिस के अनुसार शिमला से 95 किलोमीटर दूर रात साढ़े नौ बजे जिवानी-रतनापुर लिंक रोड से आ रही एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए।
घायल बच्चों को आईसीएससी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एजेंसी के मुताबिक मृतकों में श्यामलाल, अनिल, सिदू राम और चवण सिंह शामिल हैं।