फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता से ही कम हो सकते हैं हादसे : भार्गव

Wed, 03 Sep 2014 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश में जितनी हत्याएं हो रही हैं, उससे दस गुणा हादसे हो रहे हैं। कुल मिलाकर प्रदेश में अपराध से कम और लापरवाही से ज्यादा लोग मर रहे हैं। यह जानकारी दक्षिणी रेंज शिमला के पुलिस महानिरीक्षक जीडी भार्गव ने दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में केवल जागरूकता से ही हादसे कम हो सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक जीडी भार्गव ने मंगलवार को वोडाफोन इंडिया के तत्वावधान में शिमला में ‘सड़क सुरक्षा अभियान’ को संचालित किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूकता किया। इस अभियान को आईजी जीडी भार्गव ने विक्टरी टनल से हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। उन्होंने कहा कि ये लगातार चौथा साल है, जब वोडाफोन ने शिमला ट्रैफिक पुलिस के साथ ‘सड़क सुरक्षा अभियान’ आयोजित किया है।
बाद में शिमला में पत्रकार वार्ता में आईजी जीडी भार्गव ने कहा कि हिमाचल में हर साल दुर्घटना में लगभग 1008 लोगों की जानें जा रही हैं, जबकि हर साल 120 लोगों की औसत हत्या हो रही है। इससे एक बात सामने आती है कि राज्य में जुर्म से ज्यादा जानें हादसे में जा रही हैं। उन्होंने माना कि हर स्तर के लोग ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। इन पर पुलिस समय-समय पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस की कार्रवाई का दायरा भी सीमित है, उससे ज्यादा लोगों को देखना चाहिए कि वे किस तरह से जागरूक होकर हिमाचल में परिवहन व्यवस्था को पटरी पर ला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें