फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर डाले छात्राओं के फोटो, कॉलेज में हंगामा

Tue, 02 Sep 2014 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन के सरकारी कॉलेज में एक शिक्षक ने कॉलेज की कुछ छात्राओं के परीक्षा देते हुए एक माह पुराने फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिए। शिक्षक ने कॉलेज की एक शिक्षिका का झूठा प्रार्थना पत्र भी फेसबुक पर डाला है। इस पर भद्दे कमेंट आ रहे हैं। सोमवार को गुस्साए छात्र-छात्राओं ने शिक्षक की इस हरकत पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। यही नहीं कॉलेज गेट पर शिक्षक का पुतला भी फूंका गया। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से शिक्षक की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले को पुलिस को सौंपा और पुलिस ने प्रवक्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार छात्राओं को रविवार को ही फोटो अपलोड करने की जानकारी दोस्तों से मिली। फोटो पर कुछ अभद्र कमेंट भी किए गए हैं। इस कारण छात्राएं भड़क गईं। सोमवार को छात्र संघों और कॉलेज छात्रों ने खूब हंगामा किया। छात्राओं ने बताया कि फोटो में करीब 20 लड़कियां परीक्षा देते हुए दिख रही हैं। छात्राओं का आरोप था कि यदि शिक्षककी नीयत ठीक होती तो कमरे में बैठे अन्य विद्यार्थियों का फोटो भी खींचा होता। केवल कुछ ही लड़कियों का फोटो क्यों खींचा गया?
सोमवार को प्रशासनिक भवन के समक्ष विद्यार्थी धरने पर भी बैठ गए। कॉलेज प्राचार्या नीलू कंवर ने दोनों मामलों की जांच कॉलेज के महिला विंग को सौंपी है। कमेटी की सिफारिश के बाद मामला पुलिस को भेज दिया गया। प्राचार्या नीलू कंवर का कहना है कि कॉलेज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले को वीमेन सेल का सौंपा है। नादौन पुलिस थाना में भी वीमेन सेल की रिपोर्ट की कॉपी भेज दी गई है।
विज्ञापन

उधर, थाना नादौन प्रभारी जसबीर ठाकु र ने बताया कि कालेज प्रशासन की शिकायत पर प्रवक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। साइबर क्राइम के अंतर्गत छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें