फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था संभालेंगे शिक्षक

Mon, 01 Sep 2014 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सोलन जिले के अर्की निवासी एवं स्कूल प्रवक्ता नरेश वर्मा एचएएस परीक्षा में 10वां स्थान लेकर एचपीएस वर्ग में पहले स्थान पर रहे हैं। मूल रूप से दाड़लाघाट के सनयाड़ी मोड़ के रहने वाले नरेश वर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दाड़लाघाट में गणित विषय के प्रवक्ता हैं। शिक्षा क्षेत्र में 17 साल के लंबे कार्यकाल के बाद नरेश कुमार को तीसरे अटेंप्ट में यह सफलता मिली। नरेश कुमार ने बताया कि एचपीएस बनाने का सपना उनके माता-पिता का था। आज उन्होंने उनका सपना पूरा किया है। बताया कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि आज इस सपने को देखने के लिए उनके माता-पिता उनके साथ नहीं हैं। कहा कि जो अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहते हैं, उन्हें अवश्य सफलता मिलती है। थोड़े से धैर्य, आत्मविश्वास और मन लगाकर पढ़ाई की जाए तो तय लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल नहीं होता। हां थोड़ी देर अवश्य लग सकती है। हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ ने नरेश वर्मा की सफलता पर उन्हें बधाई दी है। संघ के प्रधान नरोत्तम ठाकुर और महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि नरेश वर्मा ने संघ के जिला सोलन के प्रधान रहते हुए शिक्षकों के हित में कई कार्य किए और संघर्ष में हर मोड़ पर साथ दिया। इसके अलावा संघ के अन्य सहयोगियों ने भी उन्हें उनकी सफलता पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें