शिमला। आधा सेब सीजन निकल चुका है। बावजूद अभी तक सेब की केवल 86 लाख पेटियां ही हिमाचल से बाहर निकल पाई हैं। पिछले साल इससे दोगुनी पेटियां (कार्टन या बॉक्स) प्रदेश से बाहर जा चुकी थीं। गत वर्ष के सेब सीजन की बात करें तो तब 1.61 लाख पेटियां हिमाचल से बाहर गईं। इस साल रविवार सुबह तक केवल 86 लाख पेटियां ही राज्य से बाहर जा सकीं। इस लिहाज से पिछले साल सेब सीजन में पैदावार इस सीजन से सीधे दोगुनी नजर आ रही है।
सेब सीजन इस बार यूं तो अक्तूबर महीने के मध्य तक चल सकता है, क्योंकि इस बार यह लेट है। बावजूद अधिक सेब सितंबर अंत तक ही मार्केट में पहुंचता है। ऐसे में लग रहा है कि इस बार यह सेब सीजन डेढ़ से पौने दो लाख पेटियों में ही सिमट जाएगा। पिछले साल पौने चार लाख पेटियां राज्य से बाहर गई थीं। राज्य बागवानी विभाग के निदेशक डा. गुरदेव सिंह ने माना है कि इस बार सेब सीजन कमजोर है। पिछले साल की तुलना में इस बार सेब की पैदावार लगभग आधी है।