फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स चोरी करता पकड़ा व्यापारी, सवा लाख जुर्माना

Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। तारादेवी में एक निजी कार की तलाशी के दौरान आबकारी एंव कराधान महकमे ने व्यापारी से कच्चे बिल पकड़े। दूसरे राज्याें से बिना बिल का सामान लाया था। कच्चे बिल की जांच करने पर पाया कि व्यापारी ने 4 लाख 18 हजार का इलेक्ट्रॉनिक का सामान बेचा है। इस व्यापारी का कोई पंजीकरण भी नहीं है और न ही इसने टिन नंबर ले रखा है। आरोपी पर 1 लाख 15 हजार का जुर्माना लगाया गया। मौके पर ही व्यापारी ने जुर्माने का भुगतान भी कर दिया। ऊपरी शिमला में इन दिनों विभिन्न जगहों पर मेले चल रहे हैं। इसी के चलते बाहरी राज्यों से अधिकांश व्यापारी बिना बिल के सामान ला रहे हैं।
विज्ञापन

टैक्स चोरी के अंदेशे के चलते महकमे की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को ईटीओ प्रीतपाल सिंह और इंस्पेक्टर कमल कुमार तारादेवी के पास नाका लगाए हुए थे। सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच एक निजी कार से कच्चे बिलों की रसीद बुक मिली। जब उसे जांचा गया तो सब हैरत में पड़ गए। व्यापारी ने अलग अलग दुकानदारों को इलेक्ट्रॉनिक आइटमें बेच रखी थी। किसको कितने में बेचा यह पूरा विवरण उसमें मौजूद था। इसके बारे में जब व्यापारी से पक्के बिल मांगे गए तो उसने माना कि उसने टैक्स चोरी की है। लिहाजा उसने जुर्माने के तौर पर टैक्स वसूल कर लिया गया। इस बात की पुष्टि सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त सतीश शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि इन दिनों रोजाना नाके लगाए जा रहे हैं। टैक्स चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें