फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी महासंघ में फिर फंसा पेच

Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ में अध्यक्ष और महासचिव की तैनाती का मामला तूल पकड़ने लगा है। दोनों पदों पर नाम घोषित किए जाने के बाद विभिन्न संघों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मनकोटिया गुट की प्रवक्ता सुनीता ठाकुर को महासंघ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष तैनात करने की मांग की है। लोनिवि, शिक्षा, बिजली बोर्ड, स्वास्थ्य आयुर्वेदिक विभाग के संघों ने एकजुट होकर सीएम को बताया कि महासंघ के अध्यक्ष और महासचिव दोनों एक ही विभाग के हैं, अन्य विभागों के संघों से भी पदाधिकारियों को महासंघ में जगह मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रतिनिधि मंडल को महासंघ में महिला के लिए स्थान दिए जाने का आश्वासन दिया। सुनीता ठाकुर ने बताया कि दोनों गुटों में समझौता चुपचाप हुआ है। किसी भी संघ को पदाधिकारियों ने विश्वास में नहीं लिया। उन्होंने महासंघ में सक्रिय भूमिका निभाई है। कर्मचारियों की समस्या को उन्होंने सरकार के समक्ष उठाया है, लेकिन फिर भी दोनों गुटों ने उन्हें विश्वास में लेने की जहमत नहीं उठाई। महासंघ के उच्च पदों पर बैठने का अधिकार सिर्फ पुरुषों को ही है, प्रदेश के विभागों में पुरुषों के बराबर महिलाएं सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन

बाक्स
क्या कहते हैं महासंघ के पदाधिकारी
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एसएस जोगटा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें पद पर तैनाती दी है। सूचना है कि सुनीता ठाकुर को लेकर कुछ संघों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। सीएम जो फैसला सुनाएंगे वह मान्य होगा। महासचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उनके नाम की घोषणा की है। सीएम का फैसला है, इसका पालन किया गया है। जहां तक सुनीता ठाकुर की बात है वे अपना पक्ष रख सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें