फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद विधायक चौधरी को दी पूरे सत्र के लिए छुट्टी

Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने दून के विधायक राम कुमार चौधरी को मानसून सत्र की पूरी अवधि के लिए छुट्टी दे दी है। चौधरी ने स्पीकर बृज बिहारी लाल बुटेल को अर्जी भेजकर छुट्टी मांगी थी।
विज्ञापन

विधानसभा में पहले दिन जब भाजपा विधायक वाकआउट कर सदन से बाहर चले गए, ठीक उसी समय स्पीकर ने सूचना दी कि विधायक राम कुमार चौधरी ने अर्जी दी है कि वे जेल में हैं और इस कारण सदन के मानसून सत्र में भाग लेने में असमर्थ हैं। चौधरी ने 6 अगस्त से 29 अगस्त तक सदन से छुट्टी की अनुमति मांगी है। स्पीकर ने सदस्यों से पूछा तो सदन में मौजूद सब कांग्रेसी विधायकों ने हां कर दी। सदन में उस समय भाजपा विधायक मौजूद नहीं थे। स्पीकर ने घोषणा की कि सदन के नेता की अनुमति पहले ही मिल गई थी और अब सदन की भी अनुमति मिल गई है, इसलिए चौधरी को इस सत्र की छुट्टी दे दी गई।
उधर, सदन से वाकआउट करने के बाद विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बुधवार के लिए तय एजेंडे में राम कुमार चौधरी का एजेंडा नहीं था, मगर चौधरी की छुट्टी का एजेंडा सदन में रख दिया। यह गलत है। भाजपा इसका विरोध करती है। सदन के भीतर भी इसका विरोध करेगी। चौधरी किसी अच्छे काम के कारण तो जेल में नहीं हैं। छुट्टी तो किसी विशेष कारण में ली जाती है।
विज्ञापन

इनसेट
पंचकूला अदालत में चल रहा है चौधरी के खिलाफ हत्या का केस
पंजाब निवासी ज्योति हत्याकांड में राम कुमार चौधरी के खिलाफ पंचकूला अदालत में केस चल रहा है। अदालत चौधरी को अंबाला सेंट्रल जेल में 14-14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजती है। अदालत ने चौधरी पर आरोप भी तय कर रखे हैं, मगर ट्रायल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें