शिमला। लोकायुक्त विधेयक और टीसीपी संशोधन विधेयक के ड्राफ्ट नए सिरे से तैयार कर दिए गए हैं। इन्हें सोमवार को विधानसभा की सेलेक्ट कमेटी की बैठकों में अंतिम रूप दे दिया गया। अब इन्हेें विधानसभा में सदन के पटल पर रखा जा रहा है।
सोमवार को विधानसभा में लोकायुक्त पर बनी सेलेक्ट कमेटी की यह बैठक राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें कुलदीप कुमार, अजय महाजन आदि सदस्य भी शुमार हुए। हालांकि, भाजपा की तरफ से पूर्व राजस्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर शामिल नहीं हो पाए। नए ड्राफ्ट में एक ही लोकायुक्त की संस्तुति की गई है। बाकी पुराने ड्राफ्ट में कुछ और भी संशोधन किए गए हैं। सेलेक्ट कमेटी के सदस्य कुलदीप कुमार ने माना कि लोकायुक्त विधेयक के ड्राफ्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है।
टीसीसी संशोधन विधेयक पर भी सेलेक्ट कमेटी की बैठक हुई। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में इस बिल के ड्राफ्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है। कमेटी ने टीसीपी विधेयक के इस ड्राफ्ट के अनुसार सड़क के साथ बने भवनों के उन मालिकों से कंपाउंडिंग फीस में छूट दी जा सकती है जिन्होंने पार्किंग बनाई हुई है।