फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना प्रोसीजर अपनाए एक भी फोन टैप नहीं : भंडारी

Wed, 30 Jul 2014 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पूर्व पुलिस महानिदेशक आईडी भंडारी ने कहा है कि उन्होंने बिना प्रोसीजर अपनाए एक भी फोन टैप नहीं किया है। किसी भी सर्विस प्रोवाइडर को अवैध रूप से मॉनिटरिंग करने को नहीं कहा गया। विशेष रूप से गठित टीम को इस मामले की जांच में एक महीने से ज्यादा समय नहीं लगाना चाहिए था। भंडारी बोले कि उनकी न्यायिक व्यवस्था में पूरी आस्था है। सच जल्दी या देरी से सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

भंडारी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने विरोधियों के खिलाफ मीडिया में एक अभियान छेड़ रखा है। इसी अभियान में प्रशासन और पुलिस के कुछ लोग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि फोन टैपिंग मामले में किसी भी अधिकारी के खिलाफ जांच में कुछ भी गलत नहीं पाया गया है। यह जांच भी मुख्यमंत्री के ऐसे चहेते अधिकारी कर रहे हैं जो अतीत में उनसे जुडे़ रहे हैं। आईडी भंडारी ने कहा कि जांच के दौरान दूसरा पक्ष जानने के लिए किसी ने उन तक पहुंचने की कोशिश भी नहीं की। रंगे हाथ पकड़े गए या आय से अधिक संपत्ति वाले अधिकारियों की अभियोजन मंजूरी से इंकार किया गया। भंडारी ने आरोप लगाया कि यहां तक, लेनदेन के मामलों में कानूनी रूप से की गई टेलीफोन रिकार्डिंग तक को खारिज कर अभियोजन मंजूरी से इंकार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें