फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटें बंद, अंधेरे में डरा रहा नकाबपोश

Sat, 26 Jul 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निजी आवास हालीलॉज के आसपास नकाबपोश घूम रहा है। रात होते ही सन्नाटे को चीरता हुआ यह शख्स लोगों को डरा रहा है। दहशत फैलाने के लिए घरों के दरवाजे खटखटाता है, छतों पर पत्थरों की बौछार कर रहा है। दरवाजा खोलने पर कोई नहीं दिखता। कई लोग इसे यहां भटकते हुए देख चुके हैं। कभी सड़क किनारे तो कभी ढलानों पर।
विज्ञापन

जाखू के वोआयलेट हिल क्षेत्र नकाबपोश की दहशत लोगों के दिल में बैठ गई है। इस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। अंधेरे में कुछ नहीं दिख रहा। वीरवार रात को मोहित नाम के युवक को इसने डराया। हिम्मत दिखाकर युवक ने इसे पकड़ना चाहा तो अचानक जंगल में ओझल हो गया। घटना के बाद लोग सहम गए हैं। शुक्रवार को जाखू के पार्षद मनोज कुठियाला की अगुवाई में यहां के राहुल हंस, मनोज बाली, नितिन धीमान, अनीश चौहान, कमलेश, अमन, बबलू, हरीश धामी ने महापौर संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी।
लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी है। शाम ढलते ही अंधेरी सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। नकाबपोश की दहशत से बच्चों और महिलाओं का घरों से बाहर निकलना बंद हो गया है। पार्षद मनोज कुठियाला ने बताया है कि मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूरी पर वोआयलेट हिल स्थित है। संदिग्ध व्यक्ति मुंह को ढक कर क्षेत्र में रात के समय घूमता है। घरों की छत पर पत्थर फेंकते और दरवाजे खटखटाने के बाद भागते हुए भी इस व्यक्ति को देखा गया है। पार्षद ने स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

---
सीएम साहब! व्यवस्थाएं देखिए
लोगों ने सवाल उठाया है कि सीएम आवास के सबसे नजदीकी क्षेत्र में ही व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं तो दूसरे क्षेत्रों में हाल क्या होगा। स्ट्रीट लाइटों की सुध लेने वाला कोई नहीं। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने सीएम से अपील की है कि स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के आदेश दें। रात को लोग ठोकरें खा रहे हैं। घुप अंधेरे में नकाबपोश से कब टक्कर हो जाएगा पता नहीं।
---
स्ट्रीट लाइटें भी लंबे समय से पड़ी हैं बंद
स्थानीय लोगों ने बताया है कि वोआयलेट हिल जाखू की सड़क पर लगे सभी स्ट्रीट लाइट प्वाइंट्स भी लंबे समय से खराब पड़े हैं। रात के समय इस सड़क मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरी सड़क से लोग जान जोखिम में डाल कर गुजर रहे हैं।
---
स्ट्रीट लाइटें ठीक करने के दिए आदेश
महापौर संजय चौहान ने बताया है कि जाखू में स्ट्रीट लाइटें खराब होने की सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता सीके चतुर्वेदी को प्वाइंट ठीक करने के आदेश दे दिए हैं। पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

---
जाखू में बढ़ाएंगे पुलिस की गश्त
पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने बताया है कि लोगों की शिकायत पर जाखू में रात के समय गश्त बढ़ाई जाएगी। यह व्यक्ति कौन है, इसकी जांच की जाएगी।
---
पेड़ का पक्ष
शहरी विकास सचिव आरडी नजीम ने बताया कि खतरनाक पेड़ों को काटने को मंजूरी मिल गई है। शहर के ऐसे 100 से अधिक पेड़ काटे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें