फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर वाहन एक्ट में संशोधन का भेजा सुझाव

Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन करने के लिए हिमाचल ने 14 सुझाव केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय को भेजे हैं। हिमाचल ने बार-बार सड़क दुघर्टना करने की स्थिति में लाइसेंस निरस्त करने से लेकर ड्राइवरों के लिए देश भर में एक मानदेय तय करने की सिफारिश की है। प्रदेश के परिवहन मंत्री जीएस बाली ने दो दिन पहले ही केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पांच पेज का पत्र भेजकर ये सुझाव भेजे हैं। पिछले माह ही मंत्रालय की ओर से देश भर के राज्यों से केंद्र ने मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन करने के लिए सुझाव मंगाया था। जीएस बाली ने बताया कि लाइसेंस प्रक्रिया को सख्त करने का सुझाव भारत सरकार को भेजा गया है। प्रत्येक वाहन चालक के लिए खास प्वाइंट तय किए जाएं। जितनी बार सड़क दुर्घटनाएं हों, उतनी बार उस वाहन चालक के प्वाइंट कम कर दिए जाए। पांचवीं बार उसका लाइसेंस निरस्त करने का प्रावधान हो। उसे नए सिरे से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना पड़े। साथ ही पेनाल्टी का प्रावधान किया जाए। चालकों को रिफ्रेशर कोर्स कराया जाए। बैरियर को लेकर देश भर में एक जैसी व्यवस्था हो। देश भर में ड्राइवरों और कंडक्टर के लिए एक जैसा यूनिफार्म लागू किया जाए। उनके लिए एक जैसे मानदेय तय किए जाएं। मंत्री जीएस बाली ने बताया कि सुझाव भेज दिए हैं, इसे मानना या न मानना भारत सरकार पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें