फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 मिनी प्रोजेक्टों के लिए मांगे आवेदन

Fri, 18 Jul 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल में हिम ऊर्जा विभाग की ओर से 700 मेगावाट की 300 लघु जल विद्युत परियोजनाएं लगाने के लिए प्रदेश भर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये प्रोजेक्ट 5 मेगावाट तक के होंगे। इसमें हिमाचलियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

छोटी पनबिजली परियोजनाओं से हिमाचल में रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं। इसको लेकर सरकार ने चार माह पहले ही नई ऊर्जा नीति बनाई है, जिसमें पांच मेगावाट तक की परियोजनाओं का आवंटन में हिमाचल प्रदेश के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। नई नीति बनाने के बाद पहली बार पांच मेगावाट क्षमता की कुल 700 मेगावाट की 300 छोटी परियोजनाओं के आवंटन के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। सोमवार को कैबिनेट में हुए फैसले के बाद यह आवेदन मंगाए गए हैं।
-
कैबिनेट में फैसले के बाद लघु जल विद्युत परियोजनाएं आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए आवेदन मंगाने के लिए हिम ऊर्जा विभाग को निर्देश दिए गए हैं। - एसकेबीएस नेगी, प्रधान सचिव ऊर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें