फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इक्डोल में आज से लें दाखिला

Fri, 18 Jul 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) में शुक्रवार से यूजी/ पीजी कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। विवि परिसर के इक्डोल भवन में प्रोस्पेक्टस मिलना शुरू हो गए हैं। नोएडा स्थित स्टडी सेंटर, हिमाचल भवन मंडी हाउस दिल्ली, कालाआंब के निजी हिमालयन इंस्टीट्यूट और रिजनल सेंटर धर्मशाला में स्थापित सूचना केंद्रों में 21 जुलाई से प्रोस्पेक्टस मिलने के साथ प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। छात्रों को प्रदेश के चार कॉलेजों सहित चंडीगढ़ में स्पॉट एडमिशन की सुविधा होगी। इक्डोल में रूसा के तहत बीए/ बीकॉम में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए इंटरनल असेसमेंट से छूट नए सत्र में भी जारी रहेगी। सत्र के अंत में पहले की तरह सौ अंक की परीक्षा होगी। ईसी से मंजूरी के बाद नए सत्र में बढ़ाई गई फीस की दरें लागू कर दी गई हैं। प्रोस्पेक्टस में रूसा के तहत यूजी प्रथम सत्र में प्रवेश लेने की बदली प्रक्रिया को भी प्रकाशित किया है।
विज्ञापन

---
ये रहेगा प्रवेश का शेड्यूल
कोर्स अंतिम तिथि लेट फीस के साथ
बीए/बीकॉम प्रथम, तृतीय सत्र और बीसीए प्रथम सत्र (रूसा) 14 अगस्त 30 अगस्त
बीए/बीकॉम तृतीय वर्ष, बीसीए द्वितीय, तृतीय वर्ष (एनुअल सिस्टम) 30 सितंबर 13 जनवरी 2015
एमबीए सेमेस्टर सिस्टम 30 अगस्त -
एमसीए तीन वर्षीय 16 अगस्त -

एमए कक्षाएं
इतिहास, समाज शास्त्र, म्यूजिक एमएससी मैथ एमकॉम, एमएमसी 30 अगस्त 30 सिंतबर
डिप्लोमा कोर्स पीजीडीपीएम एंड एलडब्ल्यू, पीजीडीसीए, ट्राइबल
स्टडीज, एचआरडी, पापुलेशन स्टडीज, 30 अगस्त 15 अक्तूबर
पीजी डिप्लोमा मास कम्युनिकेशन, दीनदयाल उपाध्याय 30 अगस्त 15 अक्तूबर
---
इस दिन होगी स्पॉट एडमिशन
मंडी कॉलेज में 4 और पांच अगस्त, कुल्लू कॉलेज में 7 और आठ अगस्त, ऊना कॉलेज में 4 से 6 अगस्त, हमीरपुर कॉलेज में 11 से 13 अगस्त, जीएन खालसा स्कूल चंडीगढ़ सेक्टर 30बी में 11 से 13 अगस्त तक स्पॉट एडमिशन होगी।
---
आरक्षित वर्ग के लिए एक हजार फीस
प्रदेश के एससी/एसटी और महिला छात्रों को इक्डोल से यूजी डिग्री में प्रवेश लेने के लिए पांच सौ रुपये इक्डोल रजिस्ट्रेशन के रूप में और 500 रुपए स्टडी मैटीरियल के लिए फीस चुकानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें