फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम से खेलेगी हिमाचल की सुषमा, इंग्लैंड दौरे को चयन

Thu, 17 Jul 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल की क्रिकेटर ने कमाल कर दिया है। शिमला के सुन्नी क्षेत्र के बनुणा गांव की सुषमा वर्मा का चयन इंग्लैंड दौरे के लिए जाने वाली भारतीय महिला सीनियर क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। दाएं हाथ की बल्लेबाज सुषमा वर्मा विकेटकीपर भी हैं। इससे पहले भी सुषमा भारत और हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इंग्लैंड दौरे के लिए जाने वाली महिला क्रिकेट टीम की अगुवाई मिताली राज करेंगी। चयन के बाद सुषमा वर्मा का कहना है कि एचपीसीए की बदौलत उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है। छोटे से प्रदेश में खिलाड़ियों को क्रिकेट की बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। इससे हिमाचल के क्रिकेटरों का उत्साह बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, इससे पहले भी सुषमा वर्मा बंगलादेश दौरे के दौरान प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। सुषमा राष्ट्रीय स्तर के सीनियर और जूनियर कैंप भी लगा चुकी हैं।
---
एचपीसीए के लिए गर्व की बात : अनुराग
एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि सुषमा का भारतीय टीम में चयन होना एचपीसीए के लिए गर्व की बात है। अनुराग ने सुषमा वर्मा को भारतीय टीम में चयन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें