शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती अध्ययन एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) ने यूजी के तहत नए रूसा सेमेस्टर सिस्टम की फीस नहीं बढ़ाई है। सिर्फ पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स में 10 से 15 फीसदी बढ़ोतरी की है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से पासआउट और एचपीयू में पहले से पंजीकृत छात्रों के मुकाबले बाहरी राज्यों के छात्रों की फीस स्ट्रक्चर में अधिक फीस की गई है।
इक्डोल प्रशासन ने यूजी में बीए, बीकॉम और बीसीए के सेमेस्टर सिस्टम में नाममात्र फीस बढ़ाई है। एमए म्यूजिक में सबसे अधिक फीस बढ़ाई गई है। इसमें फीस बढ़ाकर 2200 से 15 हजार की गई है, जबकि एमबीए कोर्स के लिए वाइवा और अन्य बढ़े खर्च को देखते हुए एक हजार तक की बढ़ोतरी की है। नए फीस स्ट्रक्चर को कुलपति से पहले ही मंजूरी मिल गई थी। इसे ईसी से भी मंजूर करवाने की सूचना है। इक्डोल प्रशासन तीन डिप्लोमा कोर्स डीडीयू, ट्राइबल स्टडीज और पापुलेशन स्टडीज को बंद करने जा रहा है। इन कोर्सों में पिछले दो-तीन सत्र से कोई भी प्रवेश नहीं हुआ है। इसलिए इक्डोल नए सत्र में इसमें प्रवेश को देखकर ही फैसला ले लेगा। छात्र संख्या दस से कम रहने पर इन कोर्सों को बंद किया जाना तय है।
-----------------
किस कोर्स में कितनी हुई फीस बढ़ोतरी
कोर्स फीस पहले नई
बीए सेमेस्टर सिस्टम 2900 -
द्वितीय सत्र - -
बीकॉम 3200 -
द्वितीय सत्र - -
बीसीए सेेमेस्टर - 6500
बीसीए सालाना 9050 9500
बीकॉम प्रथम, द्वितीय 1680 2300
बीकॉम 2030 2700
एमए सेमेस्टर 2100 2400
एमए/एमएससी मैथ 2150 2500
एमए म्यूजिक 2200 15000
एमकॉम 2300 2600
एमबीए 10,000 11,000
एमएमसी सेमेस्टर 5100 6000
एमसीए 25,100 -
पीजीडीपीएम एल डब्ल्यू 2350 2600
पीजीडीएमसी सालाना 8100 9000
पीजीडीसीए 5000 6000
एपीजीडीआईटी 5500 6000
एचआरडी सेमेस्टर 10,000 -
डीडीयू सालाना 2000 5000
ट्राइबल स्टडीज 10,000 -
पापुलेशन स्टडीज 10,000 -
---