फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइटों के इंतजार में हिमाचल

Sun, 29 Jun 2014 05:32 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश को 66,940 सोलर लाइटों का इंतजार है। लगभग नौ माह पहले हिम ऊर्जा विभाग ने प्रस्ताव बनाकर केंद्र के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय को भेजा था, लेकिन इसे अभी स्वीकृति नहीं मिली है। इस कारण प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइटें नहीं लग पा रही हैं। पंचायत प्रधानों की ओर से गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने को बार-बार हिम ऊर्जा निदेशालय पर दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन सोलर लाइटें उपलब्ध न होने के कारण इन्हें नहीं लगाया जा रहा है। सितंबर 2009 में हिम ऊर्जा निदेशालय ने जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय सोलर मिशन के तहत प्रस्ताव बनाकर भेजा था, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। निदेशालय के अनुसार प्रदेश के गांवों में अभी तक 44,703 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। अभी भी कई ऐसे गांव हैं, जहां सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने की जरूरत है। पंचायतों के माध्यम से 31 मार्च, 2012 तक सोलर स्ट्रीट लाइटें को लगाने के लिए जो प्रस्ताव आए थे, उनकी स्वीकृति केंद्र प्राप्त हो चुकी थी। उनमें से 24,552 सौर लाइटें विभिन्न पंचायतों में स्थापित की गई हैं, जिन पंचायतों में ये सोलर लाइटें चुनाव आचार संहिता के कारण नहीं लग पाई थीं, उन्हें लगाने का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें