फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी में भरेंगे 800 पद

Fri, 20 Jun 2014 05:33 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में तकनीकी कर्मचारियों के 800 पद भरे जा रहे हैं। राज्य परिवहन मंत्री जीएस बाली ने वीरवार को प्रदेश सचिवालय शिमला में कहा कि इन पदों को विज्ञापित करने के लिए निगम को आदेश जारी कर दिए गए हैं। इनमें 600 कंडक्टरों और 200 ड्राइवरों के पद भरे जा रहे हैं। जीएस बाली ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि नई बसों की खरीद के साथ ही एचआरटीसी मेें रिक्तियों को भरने और नई भर्तियों की प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। तभी सभी बसों को नियमित रूप से चलाया जा सकेगा। बाली ने कहा कि सरकार ने 800 पद भरने का निर्णय लिया है। अब इन पदों को विज्ञापित करने को एचआरटीसी को कह दिया गया है।
विज्ञापन

---
दिल्ली गए बाली, केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे
परिवहन मंत्री जीएस बाली वीरवार को नई दिल्ली रवाना हो गए। वे केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मिलेंगे। दोनों केंद्रीय मंत्रियों से प्रदेश के लिए खाद्य आपूर्ति और परिवहन को पटरी पर रखने को पर्याप्त आर्थिक मदद मांगी जाएगी।
---
सुक्खू और बाली में घंटों मंत्रणा
राज्य सचिवालय में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और परिवहन मंत्री जीएस बाली में लगभग 11:00 बजे से लेकर सवा एक बजे घंटे तक मंत्रणा चलती रही। सुक्खू से जब पूछा गया कि किन विषयों पर चर्चा हुई तो वे बोले कि संगठनात्मक मजबूती पर ही बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें