फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेनका गांधी से मिली आंगनबाड़ी वर्कर्स

Tue, 17 Jun 2014 05:32 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारतीय मजदूर संगठन से संबंधित अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय महामंत्री जयंती दुग्गल के नेतृत्व में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी से दिल्ली में मिला। 14 लाख से अधिक आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत 26 लाख से अधिक महिला कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। मेनका गांधी ने मांगों पर विचार करने और महासंघ को वार्ता के लिए बुलाने का आश्वासन दिया। प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश प्रधान रमला बिक्टा, उपाध्यक्ष सुषमा चौहान, अतिरिक्त महामंत्री उषा पनीष्टा, कार्यकारिणी सदस्य सुनीता शर्मा, आशा रूगटा, रोमा भावटा, सरोज चौहान, पुष्पा राठौर, सीमा मोक्टा, रेखा चौहान, निर्मला रेखा शोंगी, निर्मला, रीना कलांटा, सोमा, उषा राठौर और रंजना डोगरा ने मांग की कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए सभी तरह की सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए। कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को पेंशन दी जाए। पर्यवेक्षकों पदों पर शत-प्रतिशत पदोन्नति दी जाए। पंचायतों की ओर से भ्रष्टाचार तथा प्रताड़ना पर रोक लगाई जाए। अति ग्रीष्म और अति शीतकाल में केंद्रों पर अवकाश घोषित कर पोषाहार परिवारों को उपलब्ध करवाया जाए। निजी और स्वयंसेवी संस्था के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें