फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइब्रेरी के सब रीडिंग रूम खुले रखे जाएं

Sat, 14 Jun 2014 05:33 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विश्वविद्यालय एससीए के पूर्व अध्यक्ष ने पीजी परीक्षाओं के समय में पुस्तकालय के रीडिंग रूम बंद करने का विरोध किया है। पूर्व अध्यक्ष राजन हारटा, सचिव पीयूष सेवल और सह सचिव मोनिका डढा ने शुक्रवार को रीडिंग रूम को खुला रखने और पुस्तकालय में छात्रों के बैठने के लिए अतिरिक्त कुर्सियां तथा सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग विवि के लाइब्रेरियन से की। इस दौरान हारटा ने कहा कि शुक्रवार को विवि के पुस्तकालय में पढ़ने आए सैकड़ों छात्रों को रीडिंग रूम बंद होने से मायूस होकर लौटना पड़ा। कहा कि जब पुस्तकालय में तैनात कर्मियों को रीडिंग रूम खोलने को कहा तो चाबियां न होने की बात की गई। इस कारण पूरा दिन छात्र पुस्तकालय में बैठकर पढ़ाई नहीं कर पाए। छात्रों की इस समस्या को जब विवि के कुलसचिव मोहन झारटा को बताया गया तो उन्होंने चीफ लाइब्रेरियन से बात करने को कहा। चीफ लाइब्रेरियन को सूचित करने पर वे साढ़े ग्यारह बजे पहुंचे जरूर लेकिन वे भी बंद पड़े रीडिंग रूम नहीं खुलवा पाए। चीफ लाइब्रेरियन ने हालांकि पूर्व एससीए की मांग पर छुट्टी के रोज भी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए खुला रखने का भरोसा दिया है। मोनिका ने कहा कि जिस तरह से प्रशासन छात्रों की इन जायज और मूल जरूरतों को नजरअंदाज कर रहा है, उससे जाहिर है कि वह छात्रों की किस हद तक चिंता कर रहा है। उन्होंने साफ कहा कि परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए पुस्तकालय के सभी रीडिंग रूम खुले रखे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें