फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैप्स नहीं होंगे प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के 40 करोड़

Sun, 08 Jun 2014 05:33 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत मिले 40 करोड़ रुपये अब लैप्स नहीं होंगे। केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय ने इस स्कीम की अवधि एक साल और बढ़ा दी है। यह धन दो साल पहले ही राज्य सरकार को मिल गया था। 31 मार्च 2014 को जब स्कीम खत्म हुई तो समीक्षा के दौरान पता चला था कि सोलन और सिरमौर जिलों में ये बजट खर्च ही नहीं हुआ था।
विज्ञापन

इस बारे में शुक्रवार को हिमाचल दौरे पर आए केंद्रीय मंत्रालय की एडवायजरी कमेटी के सदस्य सीआर समध्र के साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव आरडी धीमान के साथ शिमला में बैठक हुई। इस बैठक में राज्य की ओर से बजट खर्च करने पर मांगे गए अतिरिक्त समय पर बात हुई। सीआर समध्र ने एक साल और अवधि बढ़ाने को सहमति दे दी है। सोलन और सिरमौर जिलों के कुल 225 गांवों में ये धन खर्च होना है। इस स्कीम की निगरानी शिमला से बढ़ाने के लिए सचिव ने अब निदेशक और विशेष सचिव को जिम्मेदारी दी है। विभाग के निदेशक शरभ नेगी सोलन जिला और विशेष सचिव डा. एमपी सूद सिरमौर जिला को देखेंगे।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना को पायलट आधार पर इन दो जिलों में शुरू किया गया था। इस स्कीम के लिए केंद्र से पैसा भी आया, लेकिन ये हिमाचल सरकार की तिजोरी में ही पड़ा रहा। अमर उजाला ने इस मसले को 2 जून के अंक में पहले प्रमुखता से उठाया था और फिर 6 जून के अंक में ऐसे गांवों का दौरा कर रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिनकी सूरत इस योजना के जरिये बदली जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें