फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल विजिलेंस में पेश होंगे अनुराग

Fri, 30 May 2014 05:32 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भाजपा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर कल विजिलेंस के समक्ष पेश होंगे। उन्होंने खुद 2 जून के बजाय 31 मई को विजिलेंस थाने में पूछताछ के लिए उपलब्ध होने को कहा है। हालांकि, विजिलेंस ने उन्हें 2 जून को थाने में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था। उन्हें यह नोटिस एचपीसीए पर दो मंजिला सरकारी भवन गिराने और 720 वर्ग मीटर भूमि पर कब्जा करने के आरोप में भेजा गया था। विजिलेंस ने उनसे होटल पवेलियन निर्माण के लिए हजारों पेड़ गिराने के मामले में भी पूछताछ की तैयारी की है। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार 31 मई को अनुराग ठाकुर से दो अलग-अलग मामलों में पूछताछ होगी और एचपीसीए पर लगे आरोपों में स्थिति स्पष्ट की जाएगी। विजिलेंस की धर्मशाला जांच टीम के लिए अनुराग से पूछताछ अहम होगी। इन दोनों मामलों की जांच पूरी हो चुकी है और अनुराग ठाकुर से पूछताछ के बाद जांच एजेंसी चार्जशीट तैयार कर फाइल विजिलेंस मुख्यालय भेजेगी। विजिलेंस ने एचपीसीए के खिलाफ अलग-अलग मामलों तीन एफआईआर दर्ज की हैं।
विज्ञापन

इनसेट
15-16 लोगों को बनाया जा रहा आरोपी
विजिलेंस ने एचपीसीए पर अवैध रूप से पेड़ काटने और भवन गिराने के मामलों की जांच पूरी कर दी है। विजिलेंस सूत्रों की माने तो दोनों ही मामलों में करीब 15 लोगों को आरोपी बनाया जा रहा है। इनमें वन, राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों सहित एचपीसीए के कई पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा एचपीसीए पर दर्ज पहली एफआईआर में कुल 18 लोगों को चार्जशीट में आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें