फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र ने शिमला, धूमल ने सुजानपुर में खत्म किया प्रचार

Tue, 06 May 2014 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल में लोकसभा चुनाव प्रचार का अंतिम दिन दिग्गजों ने अपने गृह क्षेत्रों में ही पूरा किया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पालमपुर से लौटकर शिमला के संजौली और कसुम्पटी में चुनावी सभाएं की। शाम को 6 बजने के साथ वह अपने घर शिमला पहुंच गए। मुख्यमंत्री मंगलवार को भी शिमला में हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने प्रचार का आखिरी दिन सुजानपुर में पूरा किया। उन्होंने विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर के लिए सुजानपुर में रोड शो भी किया। शाम को वह समीरपुर पहुंच गए। मंगलवार को भी वह अपने चुनाव क्षेत्र में ही कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेेंगे। भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने ऊना में रोड शोक के साथ प्रचार को पूरा किया, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा भी सुजानपुर में रहे।
कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू आखिरी दिन नगरोटा बगवां में जनसभा के बाद शाम को अपने गृह क्षेत्र नादौन पहुंच गए। भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भी अपने गृह क्षेत्र ऊना में ही रोड शो के साथ प्रचार को पूरा किया। वह मंगलवार को भी ऊना में ही हैं।
विज्ञापन

इनसेट
बाहरी लोगों को संसदीय क्षेत्र छोड़ने के निर्देश
संसदीय क्षेत्र के बाहर के लोगों को चुनाव आयोग ने मंगलवार शाम तक सीट छोड़ने के निर्देश दिए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने बताया कि कांग्रेस, भाजपा, बसपा सहित तमाम दलों के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार करने के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में लोग आए हुए हैं। ये लोग हर हाल में मंगलवार तक हिमाचल प्रदेश छोड़ दें। वे किसी भी विधानसभा क्षेत्र में नजर न आए, जिससे चुनाव के दिन किसी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें