फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग ने क्लीयर की 2600 एसीआर

Tue, 06 May 2014 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने टीजीटी को 4-9-14 का लाभ देने के लिए 2600 वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) क्लीयर कर दी है। विभाग का दावा है कि वे मई के अंत तक बाकी लंबित मामलों को क्लीयर कर देंगे। निदेशक की ओर से सभी उपनिदेशकों को पांच मई तक पेंडिंग एसीआर को मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं। पहले 10 मई तक एसीआर भेजने के आदेश जारी हुए थे, लेकिन शिक्षकों के एसीआर के मामलों के शीघ्र निपटाने के उद्देश्य से विभाग ने पांच दिन कम कर एसीआर भेजने में तेजी के आदेश दिए हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार प्रदेश भर में छह हजार से अधिक टीजीटी शिक्षकों को 4-9-14 का लाभ मिलना बाकी है। पहले शिक्षकों और विभाग के मध्य पदोन्नति के लिए एसीआर की अनिवार्यता को लेकर विवाद पैदा हो गया था। शिक्षकों का मानना था कि एसीआर के बिना ही उन्हें 4-9-14 का लाभ मिल जाएगा। स्थिति स्पष्ट होने के बाद मुख्यालय ने भी लंबित मामलों को निपटाने में तेजी दिखाई है। शिक्षकों ने निदेशालय पर एसीआर गुम करने के आरोप लगाए थे, हालांकि विभाग ने कभी भी इस बात को स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन

---
शिक्षकों को 4-9-14 का लाभ देने के उद्देश्य से विभाग ने मई तक सभी एसीआर क्लीयर करने का लक्ष्य रखा है। अप्रैल में 2600 से अधिक एसीआर क्लीयर की गई है। सभी उप निदेशकों को पांच मई तक एसीआर मुख्यालय भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

- अशोक शर्मा, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें