फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी की कुल्लू में रैली आज

Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की रविवार को कुल्लू में जनसभा होने जा रही है। यह जनसभा दोपहर 12.00 बजे कुल्लू के ढालपुर मैदान में होगी। इसमें सीएम वीरभद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा और हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला सहित पार्टी के कई नेता पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

मंडी में मोदी की रैली के बाद सोनिया गांधी इस हॉट सीट पर भाजपा के खिलाफ गरजेंगी। लोकसभा चुनावों को लेकर सोनिया गांधी की हिमाचल में यह पहली जनसभा होगी। शनिवार को कांग्र्रेस कुल्लू में इस रैली की तैयारियों को लेकर जुटी रही। इसके लिए राजीव भवन शिमला से भी कांग्रेस नेताओं की एक टीम कुल्लू के लिए रवाना हुई। इसके अलावा कांग्रेस के अन्य नेता पहले से ही कुल्लू पहुंच चुके हैं।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा है कि कांग्रेस की रैली को लेकर पार्टी के तमाम प्रमुख नेता कुल्लू में तैयारियाें में लगे हैं। शिमला स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय से भी इन तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें