फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कॉलेज को मिलेंगे 50 लाख!

Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला के छह डिग्री कॉलेजों सहित प्रदेश के 22 कॉलेजों ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के परियोजना निदेशक को रिचर्स प्लान सौंपा। शिक्षा निदेशालय में उक्त कॉलेज प्रिंसिपलों के साथ हुई बैठक में प्लान सौंपे गए। रविवार को प्लान को अंतिम रूप देकर कॉलेज वाइज मानव संसाधन मंत्रालय दिल्ली भेजे जाएंगे। प्लान मंजूर होते हैं तो कॉलेजों को शोध और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने को 10 करोड़ रुपये मिलेंगे। हर कॉलेज को तीन-तीन साल के लिए 50-50 लाख की राशि जारी होगी। शोध प्लान सौंपने वाले कॉलेजों में संजौली, आरकेएमवी, सेंट बीड्स, रामपुर, कोटशेरा, सीमा, पालमपुर, मंडी, करसोग, अर्की, सरकाघाट, धर्मशाला, जीसीटीई धर्मशाला, बिलासपुर, सोलन, नालागढ़, जोगिंद्रनगर, नादौन, घुमारवीं, बिलासपुर, नाहन, हमीरपुर और कुल्लू कॉलेज शामिल हैं। प्लान 2014-15, 2015-16 और 2016-17 तक तीन साल के लिए बनाया गया है। राज्य परियोजना निदेशक डा. अमरदेव की अध्यक्षता में हुई बैठक में 22 कॉलेजों के प्रिंसिपलों के अलावा रूसा के समन्वयक डा. गोपाल कृष्ण संघाईक, संयुक्त निदेशक कालेज एसएस नेगी, विशेष कार्यकारी अधिकारी मंजूशा पठानिया और सरोज चौहान भी शामिल हुए।
विज्ञापन

---
प्लान में इन विषयों पर जोर
अधिकतर कॉलेजों ने प्लान में साइंस लैब और लाइब्रेरी इंप्रूवमेंट, स्मार्ट क्लासिस को बढ़ावा, फैकल्टी एक्सचेंज, आधुनिक उपकरणों की खरीद, रिसर्च हब्स, क्रास यूनिवर्सिटी एजूकेशन, इंक्यूबेशन सेंटर, विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थानों के साथ शिक्षकों और छात्रों के लिए एक्सपोजर विजिट, शोधार्थियों के लिए उच्चतर सुविधाएं मुहैया करवाने जैसे विषयों को जोड़ा है। इसके अलावा 22 से अधिक तरह के कोम्पोनेंट जोड़े गए।
---
सोमवार को भेजा जाएगा प्लान
22 कॉलेजों ने शोध प्लान तैयार कर दे दिया है। यह पहली बार हो रहा है, जब शिक्षण संस्थानों ने स्वयं प्लान बनाया है। इससे उन्हें प्लान लागू करने में भी कोई समस्या नहीं आएगी। प्रिंसिपलों में इस प्रयोग को लेकर काफी उत्साह दिखा। प्लान लागू करने वालों से ही प्लान मांगा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. अमरदेव; राज्य परियोजना निदेशक रूसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें