फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मतदान में महिलाओं की चलेगी

Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश के चुनावी दंगल की भी अजीब कहानी है। राजनीतिक दलों ने यहां महिला प्रत्याशियों को टिकट देने में कंजूसी की है, वहीं हकीकत यह है कि प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में से 14 में महिला मतदाताओं का बोलबाला है। इन्हें अपने पक्ष में करने में जो भी प्रत्याशी सफल रहा, उनकी चुनावी नैया डूबना मुश्किल है।
विज्ञापन

दो दिन पहले ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से संशोधित मतदाता सूची जारी की गई है। सूची के अनुसार 54 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुष प्रत्याशियों का दबदबा है, जबकि 14 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों के मुकाबले महिला प्रत्याशियों की संख्या अधिक है। कांगड़ा के दो, मंडी के तीन हमीरपुर के आठ और शिमला संसदीय क्षेत्र के एक विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की चलेगी। क्योंकि, इन विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं ने संख्या के लिहाज से पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा लगभग दस ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या में मामूली का अंतर है। ऐसे में यह मान लीजिए जहां महिलाओं को वोट पड़ेगा, उन्हीं की जीत होनी तय मानिए।
विज्ञापन

-
यहां हैं महिलाएं अधिक
विधानसभा क्षेत्र पुरुष वोटर महिला वोटर
जयसिंहपुर 35889 38400
सुलह 44508 45807
लाहौल स्पीति 11281 11300
जोगिंद्रनगर 42666 43720
सरकाघाट 38393 39214
देहरा 35436 35764
धर्मपुर 34030 35805
भोरंज 34936 37354
सुजानपुर 31626 33731
हमीरपुर 33650 33994
बड़सर 37176 39013
नादौन 40739 41444
घुमारवीं 38176 38552
जब्बल कोटखाई 32702 32268
-
महिलाएं मतदान में भी आगे
2009 के लोकसभा चुनाव में महिलाएं मतदान करने में काफी आगे थीं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं ने अधिक मतदान किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें