फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को भाजपा ने खुली बहस की दी चुनौती

Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को खुली बहस की चुनौती दी है। आरोप लगाया है कि कांग्रेस जनता से जो वादा करके सत्तासीन हुई थी, उनमें से किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार में जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है।
विज्ञापन

जारी बयान में सत्ती ने कहा कि कांग्रेस ने महंगाई कम करने का वायदा किया था, लेकिन आज महंगाई ने प्रदेश की जनता की कमर तोड़ दी है। सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को भी कांग्रेस सरकार ने गोलमाल कर दिया। डिपुओं से सरकारी राशन गुम हो गया है, जिससे लोग बाजार से महंगा राशन खरीदने के लिए मजबूर हैं। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को जनता से माफी मांगनी चाहिए। न तो युवाओं को रोजगार मिल रहा है और न ही उन्हें बेरोजगारी भत्ते के नाम पर कौशल विकास भत्ता दिया जा रहा है। बेरोजगारों और जरूरत मंदों के बजाय रिश्तेदारों को नियुक्तियां दी जा रही हैं। सत्ती ने कहा कि वीरभद्र सिंह को स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने किस तरह से दो करोड़ का ऋण चुकता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें