फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोसेस सर्वरों का परिणाम घोषित

Fri, 11 Apr 2014 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश उच्च न्यायालय ने अधीनस्थ न्यायालयों में प्रोसेस सर्वरों के 14 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 26 अप्रैल को उच्च न्यायालय परिसर में होगा। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 23 फरवरी को हुई थी। परीक्षा में कुल 5366 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इसमें 50 का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया है। इनमें सामान्य वर्ग के 21, अनुसूचित जाति के 8, अनुसूचित जनजाति के 9 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 12 अभ्यर्थी हैं। इन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय मूल प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची उच्च न्यायालय की वेबसाइट http://hp.highcourt.nic.in पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें