फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोल्वो, टाटा एसी में स्मार्ट कार्ड पर छूट बंद

Fri, 04 Apr 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एचआरटीसी की लग्जरी बसों में स्मार्ट कार्ड धारकों को अब किराये पर छूट नहीं मिलेगी। एचआरटीसी प्रबंधन ने टूरिस्ट सीजन के दौरान लग्जरी बसों में स्मार्ट कार्ड पर छूट न देने का फैसला लिया है। निगम की वोल्वो, टाटा एसी और डीलक्स बसों में यात्रा करने वाले स्मार्ट कार्ड धारकों को भी पूरा किराया चुकाना होगा। स्मार्ट कार्ड वालों को सर्दियों में आफ सीजन के दौरान 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक ही लग्जरी बसों में छूट मिलेगी। हालांकि एचआरटीसी की सामान्य बसों में यात्रा करने पर यात्रियों को साल भर स्मार्ट कार्ड पर छूट मिलती रहेगी। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि ऑफ सीजन के दौरान लग्जरी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को स्मार्ट कार्ड पर 20 फीसदी छूट दी जा रही है। सीजन के दौरान छूट सिर्फ साधारण बसों में सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी।
विज्ञापन


सामान्य को 10, वरिष्ठ नागरिकों को 20 फीसदी छूट
एचआरटीसी के स्मार्ट कार्ड धारकों को किराये में 10 फीसदी छूट दी जा रही है। वरिष्ठ नागरिकों को स्मार्ट कार्ड पर 20 फीसदी छूट का प्रावधान है। एचआरटीसी के किसी भी बस अड्डे पर 50 रुपये में स्मार्ट कार्ड बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें