फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक, ट्विटर से युवाओं तक पहुंचेगी सेना

Wed, 02 Apr 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। युवाओं में फेसबुक और ट्विटर का क्रेज बढ़ गया है। इसी को हथियार बनाते हुए भारतीय सेना ने युवाओं तक पहुंचने का फैसला किया है। युवा भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित हों, इसके लिए फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से युवाओं से आर्मी ज्वाइन करने की अपील की जा रही है। आरट्रेक शिमला ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बाद अब, शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग से भी पत्र लिखकर सहयोग की अपील की है। शिक्षा विभाग ने भी सभी कॉलेजों के प्रिंसिपलों को इस बारे में छात्र छात्राओं को अवेयर करने के निर्देश दिए हैं। इसमें फेसबुक डॉट कॉम/इंडियन आर्मी डॉट एडीजीपीआई और ट्विटर डॉट कॉम/एडीजीपीआई पेज के बारे में जानकारी देने की अपील की गई है। इसी तरह पुलिस प्रमुख को भी पत्र लिखकर इस बारे में सहयोग मांगा है। आर्मी के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करने और उनमें उत्साह जगाने के लिए भारतीय सेना के जवानों के बलिदान, इतिहास और इस सम्मानजनक पेशे के बारे में बताया गया है। साथ ही आर्मी में भर्ती होने के लिए विभिन्न पदों के अनुुसार योग्यताओं के बारे जानकारी दी जा रही है। साथ ही भर्ती प्रक्रिया संबंधी जानकारी भी उपलब्ध है। संयुक्त निदेशक कालेज डॉ. अमरदेव ने बताया कि इस संबंध में संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। आर्मी आफिसर के अनुसार युवाओं में आर्मी में भर्ती को लेकर पहले वाला उत्साह नहीं रहा है। उसी उत्साह को फिर से युवाओं जगाने के लिए फेसबुक और ट्विटर पर आर्मी से संबंधित जानकारी दी जा रही है। एक अनुमान के अनुसार भारतीय सेना में 20 से 23 हजार अधिकारियों और जवानों के पद खाली हैं। युवाओं में आर्मी के प्रति घटते उत्साह के कारण हजारों की संख्या में पद खाली हैं। इसी कमी को पूरा करने के प्रयास में आर्मी ने अब युवाओं तक पहुंचने के लिए फेसबुक और ट्विटर का सहारा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें