फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव के साथ हो सुजानपुर उपचुनाव

Sun, 23 Mar 2014 05:32 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल भाजपा ने राजेंद्र राणा के इस्तीफे से खाली हुई सुजानपुर विधानसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव करवाने की मांग की है। पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती की ओर से ये मांग चुनाव आयोग से की है।
विज्ञापन

भाजपा ने कहा है कि हमीरपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने के कारण सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा ने त्यागपत्र दे दिया है। सीट के रिक्त होने की अधिसूचना हो चुकी है और लोकसभा चुनाव मतदान को भी अब भी 45 दिन का वक्त शेष है। ऐसे में इस समय का लाभ लेते हुए चुनाव आयोग उपचुनाव भी साथ ही करवाए। भाजपा का तर्क है कि लोकसभा चुनाव के लिए बनी मतदाता सूची पूर्ण रूप से तैयार है तथा अभी 9 अप्रैल तक नए वोट बन सकते हैं जो लोकसभा के साथ विधानसभा के लिए भी बनाए जा सकते हैं। दोनों चुनाव साथ होने से सरकारी खर्चे की भी बचत होगी। यदि विधानसभा उप चुनाव 6 माह के भीतर होना होगा तो यह अगस्त तक करवाना पड़ेगा। उन दिनों में सुजानपुर में बरसात का मौसम रहता है और कई बार रास्ते बाधित हो जाते हैं। इसलिए चुनाव आयोग इस पर विचार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें