फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ने एचपीसीए से पूछा, कितने जवान चाहिए?

Fri, 21 Mar 2014 05:32 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में संभावित आईपीएल के 20-20 मैचों के लिए मांगी गई पुलिस सुरक्षा पर हिमाचल पुलिस के प्रमुख ने एचपीसीए से पूछा है कि उन्हें कितने जवानों की जरूरत है? बीसीसीआई संयुक्त सचिव के नाते एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने डीजीपी को पत्र भेजा था कि आईपीएल के दो मैच 10 से 14 मई के बीच धर्मशाला में हो सकते हैं। इसके लिए कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और सुरक्षा इंतजामों के लिए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन

वीरवार को डीजीपी ने एसपी कांगड़ा के मार्फत एचीपीसीए से जवाब मांगा है कि उन्हें कितने जवान चाहिए। हिमाचल पुलिस की 6 कंपनियां चुनावी डयूटी पर हिमाचल से बाहर भेजी गई हैं। 7 मई को यहां मतदान होना है। 16 मई को परिणाम आएगा। इस बीच होने वाले इस मैचों के लिए पुलिस जवान उपलब्ध हैं भी कि नहीं? ये फैसला तब होगा, जबकि एचपीसीए की ओर से जवाब आएगा। डीजीपी संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने एसपी कांगड़ा से कहा है कि एचपीसीए से पूछा जाए कि कितने जवान चाहिए? ये जवाब आने के बाद ही इस बारे में उपलब्धता के अनुसार फैसला हो पाएगा। गौरतलब है कि वीरवार को पुलिस प्रमुख की कार्यवाहक मुख्य सचिव पी. मित्रा से भी लंबी चर्चा हुई है। माना जा रहा है कि पुलिस प्रमुख ने सरकार से भी इस मसले पर चर्चा की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें