शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस की छह कंपनियां शुक्रवार को दिल्ली रवाना होंगी। चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश से चुनाव ड्यूटी के लिए छह कंपनियां मांगी हैं। इनमें एक महिला और पांच पुरुषों की कंपनियां शामिल हैं। शुक्रवार को दो कंपनियां ऊना से और चार कंपनियां चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दिल्ली रवाना होंगी। डीजीपी संजय कुमार ने बताया कि इसके अलावा आईजी पीएल ठाकुर भी चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना हो चुके हैं।