फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्सिडी के बचे सिलेंडर पाने की होड़

Fri, 21 Mar 2014 05:32 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। इस वित्तीय वर्ष के सब्सिडी कोटे के बचे हुए रियायती दर के सिलेंडरों को 31 मार्च से पहले पाने के लिए उपभोक्ताओं में होड़ मच गई है। उपभोक्ता गैस एजेंसियों में बुकिंग करवाने पहुंच रहे हैं। 31 मार्च तक सब्सिडी दर पर 11 गैस सिलेंडर मिलने हैं। शहर में ऐसे कई उपभोक्ता हैं, जिन्होंने कोटे के सिलेंडर अभी तक प्रयोग नहीं किए हैं। इसके चलते एजेंसियों में बैकलॉग भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

31 मार्च को खत्म हो रहे इस वित्तीय वर्ष में एलपीजी उपभोक्ताओं को रियायती दर के सिलेंडरों की संख्या 9 से बढ़ा कर 11 कर दी गई थी। 1 अप्रैल 2014 से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष के लिए रियायती सिलेंडरों की संख्या 12 होगी। 10 दिन बाद खत्म हो रहे वित्तीय वर्ष से पहले ही अधिकतर एलपीजी उपभोक्ता अब कोटे के बचे हुए रियायती दर के सिलेंडरों को पाने की होड़ में जुटे हैं। 31 मार्च के बाद रियायती दर के बचे हुए कोटे के सिलेंडर लैप्स हो जाएंगे।
शिमला की गैस वितरक एसोसिएशन के सदस्य आदर्श सूद ने बुकिंग में इजाफा होने की पुष्टि करते हुए बताया है कि बीस दिन के बाद ही नई बुकिंग हो रही है। उपभोक्ताओं की मांग के मुताबिक सप्लाई देने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें