फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कर्नल ने लगाया चूना

Fri, 21 Mar 2014 05:32 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सेना में सेब की सप्लाई के नाम पर एक फर्जी कर्नल ने आढ़ती से तीन करोड़ से अधिक का चूना लगाया है। आरोपी राजेश्वर सब्रवाल ने खलीनी में श्री तारा बिजनेस ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कार्यालय खोल रखा था। कुछ समय तक न्यूज चैनल भी चलाया। इसी बीच आरोपी ने कुमारसैन कंडयाली में सेब की आढ़त करने वाले सतीश कुमार से संपर्क किया। सेना में सेब की सप्लाई के नाम पर व्यापार करने के लिए कहा। उसकी बातों में आकर आढ़ती सतीश कुमार ने करोड़ों का सेब उसे भेजा लेकिन पैसा का पूरा भुगतान आरोपी ने नहीं किया। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना न्यू शिमला में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सतीश ने कहा कि दिसबंर 2012 में राजेश्वर सब्रवाल उसके पास आया और खुद को कर्नल बताया। उसने कहा कि ताजा सेब की सप्लाई सेना को करनी है और इसकी एवज में बाजार भाव से ज्यादा पैसा मिल जाएगा। उसकी बातों में आकर सप्लाई देना शुरू कर दिया। आरोपी को 4 करोड़ 90 लाख 80 हजार 400 रूपये कीमत के सेब भेजे गए। इनमें से आरोपी ने केवल 1 करोड़ 68 लाख 10 हजार का ही भुगतान किया। 3 करोड़ 22 लाख 70 हजार 469 रूपये का भुगतान अटक गया। आरोपी ने चैक दिए जो बैंक से बाउंस हो गए। इसके बाद आरोपी से उसका संपर्क भी टूट गया और खलीनी से वह फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि आरोपी यहां न्यूज चैनल भी चला रहा था। इसके खिलाफ आढ़ती सतीश ने करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
10 मार्च को सोलन पुलिस ने किया था गिरफ्तार
फर्जी कर्नल बनकर राजेश्वर सब्रवाल ने शिमला में ही नहीं बल्कि परवाणू में भी आढ़ती को करोड़ों का चूना लगाया है। सेना में सेब की सप्लाई के नाम धोखाधड़ी करने वाला आरोपी दस मार्च को मोहाली के समीप मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि परवाणू में साल 2011-12 में सेब के आढ़ती को अपने जाल में फंसाकर 21 करोड़ 29 लाख का चूना लगाया। परवाणू में सेब आढ़ती चुन्नी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि आरोपी के साथ करीब 46 करोड़ का कारोबार किया। जिसमें 25 करोड़ की रकम वापिस की और 21.29 करोड़ का भुगतान नहीं किया। 2.70 करोड़ के चैक क्लीयरेंस में अटक गए। डीएसपी परवाणू सुशील शर्मा ने कहा कि 15 मार्च को आरोपी अदालत से जमानत पर रिहा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें