शिमला। एचपीयू के 21वें दीक्षांत समारोह में धर्मगुरु दलाईलामा ने मेधावियों को सम्मानित किया। 194 को पीएचडी और 123 छात्रों को स्वर्ण पदक से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल उर्मिला सिंह ने की। राज्यपाल और विवि के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, इसके बाद राष्ट्रीय गान हुआ। राज्यपाल ने समारोह शुरूआत की घोषणा की। राज्यपाल ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति है, जो देश को आगे ले जाने में सक्षम है। समाज में जागरूकता लाने को युवाओं का आगे आने का आह्वान किया। कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने कहा कि विवि में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार होगा। धन्यवाद प्रस्ताव में प्रो. वाजपेयी ने कहा कि दलाईलामा विश्व शांति के अग्रदूत हैं।
---
इन्हें भी दी गई उपाधि
नोबेेल पुरस्कार विजेता डा. आरके पचौरी को डीएससी की उपाधि से अलंकृत किया गया। इसके अलावा विवि ने इतिहासविद प्रो. एसआर मेहरोत्रा को मानद डी- लिट की उपाधि, डा. प्रियदर्शिनी आर. कालेरा को चिकित्सा विज्ञान संकाय में विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि दी गई।
---
ये रहे समारोह में मौजूद
प्रो. केजी श्रीवास्तव पूर्व कुलपति इलाहबाद विश्वविद्यालय, प्रो.जेएल कौल, कुलपति, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन प्रो. एसआर मेहरोत्रा, राष्ट्रीय जनजाति आयोग अध्यक्ष रवि ठाकुर, पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, विवि कार्यकारिणी परिषद सदस्य बंबर ठाकुर, चंद्रशेखर, शिक्षा निदेशक डा. शशिभूषण सेखरी, चौधरी वरयाम सिंह बैंस, डा. केपी ठाकुर, डा. एसएस कौशल, प्रो. डीसी गौतम, प्रो. एसके शर्मा उपस्थित रहे।
---