फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुटनों के बल नहीं जाऊंगा विपक्ष को मनाने : वीरभद्र

Wed, 19 Feb 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह चाहते हैं कि विपक्ष सदन में आए और कार्यवाही में शामिल हो। बजट सत्र का बहिष्कार कर भाजपा विधायक अपना ही नुकसान कर रहे हैं। लोगों ने जिस काम के लिए उन्हें चुना है, उसके बदले वह नरेंद्र मोदी की रैली को प्राथमिकता दे रहे हैं। वीरभद्र सिंह ने कहा कि अब यदि विपक्ष ये सोचे कि मैं उन्हें मनाने के लिए घुटनों के बल चलकर आऊंगा तो वे गलतफहमी में हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को विधानसभा में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

वीरभद्र सिंह ने कहा कि बजट सत्र पर लाखों रुपये खर्च होते हैं। एक सवाल का जवाब तैयार करने में सरकारी पैसा लगता है, लेकिन यदि सवाल पूरा ही न जाए तो यह जनता के पैसे की बर्बादी है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक और लोकसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशियों पर खुलकर कुछ भी बोलने से मुख्यमंत्री ने इनकार किया। लेकिन इतना जरूर कहा कि सांसद प्रतिभा सिंह पर फैसला संसद सत्र पूरा होने के बाद होगा। सभी सिटिंग एमपी के लिए यही प्रक्रिया है। जहां तक हमीरपुर सीट पर राजेंद्र राणा का सवाल है तो वह इस समय सबसे मजबूत दावेदार हैं। दिए गए फीडबैक पर अब फैसला हाईकमान को करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सुजानपुर रैली को लेकर भाजपा के बड़े-बड़े दावे झूठे हैं। मैं उस मैदान को जानता हूं। एक ओर हेलिकॉप्टर उतारा गया। सामने केवल 23 हजार कुर्सियां थीं। ऐसे में दावे सही नहीं हैं। नरेंद्र मोदी के कमेंट पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि रैली के आयोजकों ने नरेंद्र मोदी को भड़काया होगा, जबकि उन्होंने तो ऊना रैली में मोदी के हिमाचल आगमन का स्वागत किया था। वीरभद्र सिंह ने वन रैंक वन पेंशन स्कीम लागू करने के लिए सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने यह मसला कई बार उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें