फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण के मामलों को जल्दी निपटाओ

Sun, 22 Dec 2013 05:47 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आयुक्त नगर निगम शिमला को आदेश दिए हैं कि अवैध निर्माण संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करें और अदालत के समक्ष रिपोर्ट पेश करें। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश कुलदीप सिंह की खंडपीठ ने प्रार्थी नीलम शर्मा द्वारा जनहित में दायर याचिका का निपटारा करते हुए अपने आदेशों में स्पष्ट किया है कि आयुक्त अगर आदेशों की अनुपालना में कोताही बरतते हैं तो उनके खिलाफ अवमानना का मामला चलाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम शिमला की ओर से अदालत को बताया गया कि लोअर बाजार, मिडल बाजार, अनाज मंडी, लक्कड़ बाजार में अवैध निर्माण संबंधी 30 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 5 मामलों का निपटारा कर दिया गया है और 5 मामलों को अंतिम सुनवाई के लिए रखा गया है। शेष मामलों को सप्ताह दर सप्ताह सुना जा रहा है और जल्दी निपटारे की कोशिश की जा रही है। अदालत को बताया गया कि अवैध निर्माणों को गिराने संबंधी 14 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 4 अवैध निर्माणों को गिरा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें