शिमला। मेट्रो शहरों की तर्ज पर राजधानी में भी पीवीआर सुविधा शुरू होने वाली है। अंतर्राज्यीय टुटीकंडी बस स्टैंड परिसर में 29 मार्च से मल्टीपलेक्स सुविधा शुरू होगी। मल्टीपलेक्स में पीवीआर सुविधा मिलने पर शहर के लोग एक साथ दो फिल्मों का लुत्फ उठा सकेंगे।
आईएसबीटी टुटीकंडी में प्रदेश का पहला मल्टीपलेक्स पीवीआर 29 मार्च से शुरू होगा। इस पीवीआर में दो स्क्रीन लगी होंगी और लोग एक साथ दो फिल्मों का लुत्फ उठा सकेंगे। पीवीआर में फिल्म देखने के लिए लोग आनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। इतना ही नहीं अत्याधुनिक उपकरणों से लैस पीवीआर में थ्रीडी फिल्में भी देखी जा सकेंगी। पीवीआर के भीतर तापमान नियंत्रित रखने के लिए वीआरवी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके अतिरिक्त पीवीआर को फायर फाइटिंग सिस्टम से भी लैस किया गया है। पीवीआर के अलावा मल्टीपलेक्स में शॉपिंग कांपलेक्स, कॉन्फ्रेंस हॉल, बैनक्वेट हॉल सहित 200 गाड़ियों की कार पार्किंग सुविधा भी दी जाएगी।
-----------------------
42 कमरों के होटल में मिलेंगी थ्री स्टार सुविधाएं
अल्ट्रा माडर्न रेस्टोरेंट व बार
कमरों में वाई-फाई इंटरनेट
आने-जाने की हर सुविधा
काफी बार
फ्रूट एंड आइसक्रीम पार्लर
कैफे
-----------------------
एक ही छत के नीचे सारी शॉपिंग
फैशन एंड गारमेंट स्टोर
इलेक्ट्रानिक गुड्स
लैदर प्रोड्क्टस फुट वियर्स
ज्वैलरी एंड कासमेटिक्स
बुक स्टोर व स्टेशनरी शॉप
-------------------------
दूसरे चरण में बनेगा मनोरंजन पार्क
टुटीकंडी आईएसबीटी में खुलने वाले मल्टीपलेक्स में बच्चों के लिए मनोरंजन पार्क बनने की योजना भी प्रस्तावित है। पार्क में बच्चों के लिए इनडोर गेम्स की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। वीडियो गेम पार्लर, स्किल गेम, कर्निवाल गेम, बिलियर्डज, पूल, बंपर कार, इनडोर राईडस जैसी सुविधाएं यहां मिल सकेंगी।