फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर, महिला कर्मचारी की शिकायत पर जांच शुरू

Wed, 06 Mar 2013 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रानिक डेवलपमेंट कारपोरेशन में एक अफसर पर महिला कर्मचारी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच मंगलवार को शुरू हो गई है। इस मामले में अफसर और महिला कर्मचारी दोनों ही फरियादी हैं। शिकायत में दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। महिला ने अफसर के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत की है। मामला मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंचा, एक दूसरे के खिलाफ शिकायत पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच एडीसी डा. नरेश कुमार लट्ठ को सौंपी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी की ओर से मंगलवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया। पहले अफसर आए और उन्होंने लिखित में अपना पक्ष एडीसी के समक्ष रखा। जांच अफसर ने उन पर लगाए गए आरोपों के बारे में बात की। इस पर अफसर ने अपने ऊपर लगाए सभी आरोपों को सिरे से नकारा। अपना पक्ष लिखित में जांच अधिकारी के सुपुर्द किया। अफसर के जाने के करीब एक घंटे बाद महिला कर्मचार्री आइं। वह अपनी बात पर कायम रहीं। महिला ने भी लिखित में अपना पक्ष जांच अधिकारी के सामने रखा। दोनों के जवाब आने के बाद अब मामले की सुनवाई बीस मार्च को होगी। एडीसी डा. नरेश कुमार लट्ठ ने कहा कि दोनों पक्ष सुने गए हैं। अधिकारी ने आरोप सिरे से नकार दिए हैं। अगली सुनवाई बीस मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें