फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊपरी शिमला के लिए आज से यातायात सामान्य

Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी से ऊपरी क्षेत्रों के लिए मंगलवार से बसों की आवाजाही सामान्य हो जाएगी। सोमवार को ठियोग-हाटकोटी-रोहड़ू और शिमला-चौपाल मार्ग बहाल कर दिए गए हैं। तीन दिन से बसों की आवाजाही शुरू न होने के कारण लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

शिमला से रोहड़ूू के लिए वाया खड़ापत्थर बस सेवा आज से शुरू हो जाएगी। शिमला से रोहड़ू के लिए सुबह पहली बस साढ़े चार बजे रवाना होगी। सोमवार को ठियोग-हाटकोटी-रोहड़ू मार्ग पर बस सेवा शुरू कर दी गई है। हालांकि दिन भर बसों की आवाजाही प्रभावित रही। रोहड़ूू से सुबह पहली बस साढे़ आठ बजे शिमला की ओर रवाना की गई लेकिन शिमला से भेजी गई बसें सड़क खराब होने के कारण दोपहर बाद तक भी रोहड़ूू नहीं पहुंच पाईं। उधर शिमला-चौपाल मार्ग भी सोमवार को बसाें की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। हालांकि सोमवार को मार्ग पर एचआरटीसी बसों की आवाजाही शुरू नहीं हुई। मंगलवार को शिमला से चौपाल के लिए सुबह पहली बस पांच बज कर चालीस मिनट पर रवाना होगी और करीब दस बजे तक चौपाल पहुंच जाएगी। उधर सोमवार को माटल, झीना व देवथ रूटों को छोड़कर अन्य सभी 29 लोकल रूटों पर बसें रवाना की र्गइं। सोमवार को दिन भर मौसम साफ रहने व धूप खिलने से कुफरी व नारकंडा में भी सड़क की हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें