फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर के खाते में किसने डाले चार लाख

Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। किरायेदार बनकर मकान मालिक का घर साफ करने वाले शातिर ने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए। आरोपी मुकेश मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। यह कंप्यूटर का मास्टर है और इसकी मदद से जाली दस्तावेज तैयार करके बैंक खाता खुलवाया। चोरी के आभूषण आरोपी ने चंडीगढ़ स्थित एक होटल में छिपाकर रखे हैं। सामान की बरामदगी के लिए जल्द ही टीम को रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुकेश ने मकान मालिक के घर से राशनकार्ड और अन्य दस्तावेज चुराए। कंप्यूटर में स्कैन कर उसमें अपना नाम दर्ज किया। रेजीडेंस प्रूफ के तौर पर बैंक में पेश किया। इन दस्तावेजों की मदद से आरोपी ने एसबीआई और पीएनबी में खाते खुलवाए। मकान मालिक के घर को साफ करने के बाद वह चंडीगढ़ चला गया। इसी दौरान किसी ने इसके बैंक खाते में चार लाख डलवा दिए। इन पैसों को निकालने के लिए यह शिमला आया था। इससे पहले कि वह पैसा निकाल कर फरार हो जाता, संजौली पुलिस ने इसे हिरासत में ले लिया। इसके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। आरोपी पूछताछ में बता रहा है कि उसके खाते में यह पैसा उसके दोस्त ने डाला है। क्यों डाला, इसकी जवाब देने में आनाकानी कर रहा है। आरोपी रिमांड पर है और उससे पूछताछ चल रही है।
ऐसे लगाया मकान मालिक को चूना
संजौली के रहने वाले मदन लाल चौधरी को दिसंबर में मुकेश बस स्टाप पर मिला था। इसे मकान की जरूरत थी। मुकेश के आग्रह पर उन्होंने अपने मकान का एक कमरा उसे रहने के लिए दे दिया। मदन लाल का कहना कि सात जनवरी को वे अपने परिवार के साथ हमीरपुर चले गए। एक कमरे की चाबी मुकेश को दे गए। 11 फरवरी को जब लौटे तो मुकेश घर पर मौजूद नहीं था। जब उन्होंने अपने कमरे की तलाशी ली तो वहां रखे 9,865 की नगदी, दो सोने के झुमके, दो सोने की अंगुठियां, चांदी की चेन और स्टेट कोआपरेटिव बैंक की चेक बुक गायब थी। जब उन्होंने बैठक में जाकर पड़ताल की तो मालूम हुआ कि उनके बैंक खाते से 1.32 लाख की नगदी निकाली गई है। किरायेदार मुकेश ने उनके फर्जी साइन कर बैंक से रकम निकाली है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने बताया कि आरोपी रिमांड पर है, इससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें