फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की एक्स गर्लफ्रेंड बोली, तुझे मार डालूंगी मैं

Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राज्य महिला आयोग की अदालत में दूसरे दिन अठारह मामलों की सुनवाई की गई। आयोग की अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर और सदस्य शीला ने मामलों की सुनवाई की। एक मां ने आयोग के कोर्ट में आरोप लगाया कि बेटे की गर्लफ्रेंड जान से मारने की धमकी देती है। कहा कि बेटे के लिए एक रिश्ता आया था। हम वो रिश्ता नहीं करना चाहते। मेरे बेटे और लड़की में पहले प्यार मोहब्बत थी। लेकिन अब बेटा भी उस लड़की से शादी नहीं करना चाहता। आयोग ने लड़की और उसके परिवार को कोर्ट में तलब
विज्ञापन

करसोग की महिला ने शिकायत की कि जिस मिस्त्री से उन्होंने खिड़की और दरवाजे का काम करवाया, गलती पर पति ने उसे डांट दिया। उसके बाद उसने पति और खुद उसे इतना पीटा कि उन्हें अपना घर छोड़कर किराये का मकान लेना पड़ा। उन्होंने पुलिस से लेकर पंचायत तक शिकायत की पर कहीं सुनवाई नहीं हुई। आयोग ने मिस्त्री और पंचायत प्रधान को कोर्ट में तलब किया है। वहीं, एक अन्य महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करते हैं और मारपीट करते हैं। जवाब में पति ने कहा कि पत्नी मेरे साथ घर पर नहीं रहना चाहती। पिता जी को जेल भिजवाने की धमकी देती है। एक महिला जमीन का मामला लेकर आयोग पहुंचीं। उन्होंने कहा कि जमीन किसी को बेची थी। जिन्हें बेची उन्होंने आगे सेल कर दी। अब उस जमीन के साथ साथ मेरी जमीन पर भी कब्जा कर लिया गया है। हक के लिए गई तो पुलिस ने जेल में रखा। पति की मौत हो गई है और तीन बच्चे हैं। आयोग ने एसपी सदर मंडी से रात को महिला को जेल में बंद रखने का कारण और जमीन के दस्तावेज पेश करने को कहा है। किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें