फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आहा! 100 रुपये में आईस स्केटिंग का लुत्फ

Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एशिया में अपनी तरह का एकमात्र ओपन एअर आईस स्केटिंग रिंक बुधवार से पूरी तरह तैयार हो गया है। मौसम का साथ मिलने के चलते यहां बर्फ जमना शुरू हो गई है। बुधवार सुबह यहां स्पीड और फिगर स्केटिंग के सेशन हुए। हालांकि पहला दिन होने की वजह से थोड़ी कम भीड़ दिखी। पर जो आए, उन्होंने स्केटिंग का पूरा लुत्फ लिया। आपने भी स्केटिंग का लुत्फ लेना है तो एक सेशन के महज 100 रुपये लगेंगे। यही नहीं क्लब की सदस्यता लेकर भी आप स्केटिंग कर सकते हैं। 16 साल से कम उम्र वालों के लिए 750 रुपये और 16 साल से अधिक उम्र वालों के लिए 1500 रुपये सदस्यता शुल्क रखा गया है।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को स्केटिंग करने पहुंचे रोहित ने बताया कि अभी बर्फ इतनी तो नहीं जमी है लेकिन स्केटिंग करने में काफी मजा आया है। उम्मीद है कि दो से तीन में बर्फ काफी अच्छी जम जाएगी। आईस स्केटिंग रिंक के ट्रेजरर रंजन भारद्वाज ने बताया कि जब तक बर्फ अच्छी तरह नहीं जमती, तब तक सुबह का ही सेशन लगाया जाएगा। बर्फ पूरी तरह जम जाएगी तो शाम का सेशन भी शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी को आईस स्केटिंग रिंक मेें पूरे सेशन का लुत्फ उठाना है तो वो मेंबरशिप भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें